युवक कर रहा था नारियलों पर नाली के पानी का छिड़काव, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

man arrested for sprinkling drainage water on coconuts (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा | सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि नारियल का पानी बेचने वाला युवक नाली के पानी से नारियल पर छिड़काव कर रहा है.

दूर बैठे हुए लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो को वायरल होने में ज्यादा देर नहीं लगी.

यह वाकया है ग्रेटर नोएडा का. यहां की श्री राधा कृष्णा स्काई गार्डन सोसाइटी के पास नारियल पानी बेचने वाला युवक मग में नाली से पानी लाता है और उसके बाद बेचने के लिए रखे हुए नारियल के ऊपर उसी पानी का छिड़काव कर देता है.

कुछ लोगों ने पुलिस को इस वीडियो में टैग (ट्विटर पर) कर दिया और कार्रवाई करने की मांग की. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. बिसरख पुलिस ने नारियल पानी बेचने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार किए गए युवक का नाम समीर है और वो मूलरूप से बरेली का रहने वाला है.

थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें नाली के पानी का उपयोग नारियल पर छिड़काव के लिए किया जा रहा था. ट्विटर के माध्यम से प्राप्त शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!