एक और रेल हादसा, ओडिशा में पटरी से उतरी मालगाड़ी

BREAKING NEWS 2
The Hindi Post

ओडिशा में एक और ट्रेन पटरी से उतर गई है. इस बार, मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतरे है.

इस पर रेलवे का बयान भी आ गया है. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बयान में कहा है कि ओडिशा के बारगढ़ जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए है. इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे है. इसमें चूना-पत्थर लदा था. हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!