दिल्ली मर्डर केस: नाबालिग के शरीर से बाहर आ गई थी आंते, सिर में मारा गया था चाकू, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आई साहिल की दरिंदगी
साहिल की फाइल फोटो
नई दिल्ली | पिछले महीने की 28 तारीख को दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई थी. साहिल खान नाम के युवक ने 16 की लड़की साक्षी की निर्मम हत्या कर दी थी. साक्षी पर चाकू से कई प्रहार किए गए थे. साक्षी को बचाया जा सकता था पर कोई भी उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं आया था.
अब साक्षी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने है. इस रिपोर्ट में दिल दहला देने वाले खुलासे हुए है.
एक सूत्र ने बताया कि साक्षी के सिर में चाकू घोंपा गया था. चाकू के वार से खोपड़ी के कई टुकड़े हो गए थे. मृतका की आंते बाहर आ गई थी.
सूत्रों के अनुसार साक्षी के शरीर में 16 गहरे घाव हुए थे. उसकी मौत अधिक खून बह जाने के कारण हुई थी.
सूत्रों के मुताबिक, “मृतका के महत्वपूर्ण अंगों पर कुल 11 घाव हुए थे. छुरा लगने से उसका बायां फेफड़ा पंचर हो गया था और उसकी आंतें शरीर से बाहर निकल आई थी. पेट के नीचे गहरा घाव हुआ था.”
जब साहिल खान, साक्षी पर चाकू से हमला कर रहा था तब यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस वीडियो से ही पता चला था कि साहिल ने साक्षी की कितनी निर्ममता से हत्या की थी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
