BIG BREAKING: बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन पुल गंगा में समाया, वीडियो आया सामने

bridge collapses in Bihar Bhagalpur (1)
The Hindi Post

पटना | बिहार में सुल्तानगंज और अगुवानी के बीच गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन पुल का एक बड़ा हिस्सा रविवार शाम को भरभराकर के नदी में गिर गया.

इससे पहले भी यह निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर चुका है.

खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच बन रहे पुल के टूटने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

इस घटना को जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इस निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था. तेज आंधी और बारिश में करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर गिर गया था.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2014 में इस पुल का शिलान्यास किया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!