कलयुगी मां ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंका, खुद को किया आग के हवाले, VIDEO

Mirzapur (1)
The Hindi Post

यूपी के मिर्जापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां के संतनगर थाना क्षेत्र के पचरा गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंक कर खुद को आग लगा ली. महिला ने यह कदम अपने पति से झगड़ा होने के बाद उठाया. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो सिहर उठा.

कुएं में फेंके जाने से तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. तीनों डूब गए. वही ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया. ग्रामीणों ने ही पुलिस को सूचना दी. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई. अफरातरफी का माहौल बन गया. लोग स्तब्ध थे कि महिला ने अपने बच्चों को कुएं में फेंक दिया. बच्चों को बचाया नहीं जा सका.

बच्चों को कुएं से बहार निकालने की कवायद शुरू हुई पर तब तक उनकी जान जा चुकी थी.

पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. महिला का नाम सुधा है. महिला के ससुर ने मुकदमा दर्ज करवाया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!