बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति की कार्डियक अरेस्ट से मौत, घटना हुई CCTV में कैद

Man dies due to cardiac arrest in Telangana (1)

बैडमिंटन खेलते समय गंगाराम को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत

The Hindi Post

हैदराबाद | तेलंगाना के जगतियाल कस्बे में शुक्रवार को बैडमिंटन खेलते समय एक व्यक्ति की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई.

53 वर्षीय बुसा वेंकटराज गंगाराम को उस समय दिल का दौरा पड़ा जब वह सुबह जगतियाल क्लब में खेल रहे थे.

इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है. CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि शख्स खेलते समय कुछ देर रुकता है और फिर पोल पकड़ लेता है. जब वह गिरने लगा तब क्लब में मौजूद अन्य लोग उसकी ओर दौड़ पड़े. फुटेज में एक व्यक्ति को गंगाराम को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देते हुए देखा जा सकता है.

गंगाराम को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!