ओडिशा के बालासोर में बड़ा ट्रेन हादसा, 238 लोगों की मौत, 900 से अधिक लोग घायल, राहत और बचाव कार्य जारी, VIDEO

Train Accident in Odisha 2

फोटो: सोशल मीडिया (फाइल फोटो)

The Hindi Post

ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम को एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया. शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. अधिकारियों का कहना है कि अब तक 238 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हैं. स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में तीन ट्रेनें शामिल है. तीन ट्रेनों की टक्कर में सबसे पहले दुरंतो एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस भी पीछे से आ गई और इन ट्रेनों से टकरा गई. इसलिए यह हादसा और भी भयावह हो गया.

रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार, “शालीमार-हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस के लगभग 12 से 15 डिब्बे बहनागा स्टेशन पर शाम करीब 6.51 बजे पटरी से उतर गए और कुछ कोच दूसरे ट्रैक पर आ गिरे. इसके बाद 6.55 बजे बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट (12864) एक्सप्रेस इन कोचों से टकरा गई.”

मृतकों के परिजनों के लिए रेल मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!