बड़ा हादसा: जम्मू में बस के खाई में गिरने से दस की मौत, 55 घायल
फोटो: आईएएनएस/निसार मलिक
जम्मू | जम्मू जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई है और 55 लोग घायल हो गए है.
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना झज्जर कोटली इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि बस अमृतसर से कटरा शहर जा रही थी. इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया.
जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली ने पत्रकारों को बताया, “बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है और एसडीआरएफ की एक टीम भी मौके पर मौजूद है.”
जम्मू-कश्मीर के ज़िला जम्मू के झज्जर कोटली में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे कई यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 50 लोगों को जीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अब तक 10 लोगों के मौत को सूचना आई है। घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय… pic.twitter.com/6G9W1fynSo
— Harpreet Singh Sethi (@Harpreetsethi95) May 30, 2023
उन्होंने कहा, “बस में निर्धारित सीमा से अधिक यात्री सवार थे. इसकी जांच की जाएगी.”
गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
आईएएनएस
