जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सर्कस कर्मचारी की गोली मारकर हत्या की
सांकेतिक फोटो (आईएएनएस/निसार मलिक)
श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर में सोमवार रात को आतंकवादियों ने एक नागरिक को गोली मार दी. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान जम्मू संभाग के उधमपुर निवासी दीपू के रूप में हुई है. दीपू, अनंतनाग शहर में जंगलात मंडी के पास एक मनोरंजन पार्क में एक सर्कस कंपनी ने काम करता था. वह सर्कस में ड्रैगन झूला चलाता था.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “दीपू को गंभीर चोटें आई थी. इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया. FIR दर्ज कर ली गई है और हमलावरों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.”
दीपू की हत्या से उसके परिवार में कोहराम मच गया. दरअसल, यह आतंकियों की कायराना हरकत है.
आईएएनएस
