इंदौर: साथ में खाना खाने निकले हिन्दू लड़के और मुस्लिम लड़की को भीड़ ने घेरा, युवक को पीटा गया, बीच-बचाव करने आए दो लोगों पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, VIDEO
भोपाल | मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मुस्लिम युवती अपने हिंदू दोस्त के साथ होटल में खाना खाने गई थी. वहां से बाहर निकलने के दौरान भीड़ ने उनके साथ बदसलूकी की. युवक के साथ मारपीट की गई.
शुक्रवार रात को हुई इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि 20 से ज्यादा लोगों ने दोनों को घेरा हुआ है और मुस्लिम लड़की से पूछा जा रहा है कि वह एक हिंदू व्यक्ति के साथ डिनर करने क्यों गई थी.
लड़की हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने का अनुरोध करती है.
Update: 6 people are arrested by MP Police…https://t.co/ccz9vG23pv
— Mr Sinha (@MrSinha_) May 26, 2023
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश रघुवंशी ने कहा, जब लड़का और लड़की खाना खाने के बाद होटल से बाहर आए, तो पहले तो भीड़ ने उनका पीछा किया और बाद में उन्हें घेर लिया. इस दौरान लड़की से पूछताछ की गई कि वह एक दूसरे धर्म के लड़के के साथ क्यों थी.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला ने भीड़ को बताया कि वह अपने माता-पिता को बताकर दोस्त के साथ खाना खाने बाहर आई है.
Indore Crime News: इंदौर में धर्म विशेष के युवकों की गुंडागर्दी, सरेराह युवकों को चाकू मारे, दो गिरफ्तार#Indore #MadhyaPradesh pic.twitter.com/zYc7GBvz5e
— Rudra Ravi Sharma (@RudraRaviSharma) May 26, 2023
अधिकारी ने कहा, “इस बीच, दो लोग लड़का और लड़की को बचाने के लिए वहां आए पर भीड़ में से किसी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. इससे दोनों (बचाने वाले शख्स) घायल हो गए.”
पुलिस ने कहा कि आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और अब तक सात आरोपियों की पहचान की जा चुकी है.
23-26 उम्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि भीड़ का हिस्सा बनने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी हैं.
By IANS
