700 फीट की ऊंचाई पर यात्री ने अचानक खोल दिया विमान का एग्जिट गेट, फिर जो हुआ….

Plane Flight Depositphotos_8272439_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

सियोल | साउथ कोरिया में शुक्रवार को एशियाना एयरलाइंस (Asiana Airline) की फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने विमान का दरवाजा खोल दिया. यात्री ने ऐसा तब किया जब फ्लाइट लैंड होने ही वाली थी. इस यात्री ने इमरजेंसी डोर खोल दिया था. उस समय विमान 700 फीट की ऊंचाई पर था. गेट खोलने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह वाकया शुक्रवार का है.

विमान का दरवाजा खोलने वाले यात्री ने पुलिस को बताया कि उसे घुटन महसूस हो रही थी और वह विमान से जल्दी उतरना चाहता थी. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एशियाना एयरलाइंस की फ्लाइट सियोल (साउथ कोरिया) से 237 किमी दक्षिण-पूर्व में, डेगू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी. जब विमान हवा में करीब 213 मीटर (700 फीट) की ऊंचाई पर था, तभी इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठे एक यात्री ने लीवर दबाकर इमरजेंसी गेट खोल दिया. इससे अफरातफरी मच गई.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान, इस यात्री ने अधिकारियों को बताया कि हाल ही में नौकरी छूटने के बाद वह बहुत तनाव में था और उसे घुटन महसूस हो रही थी, वह फ्लाइट से जल्दी उतरना चाहता था, इसलिए उसने इमरजेंसी गेट खोला दिया था.

उड्डयन सुरक्षा कानून का कथित रूप से उल्लंघन करने वाले इस व्यक्ति के खिलाफ, पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेने की योजना बना रही है.

इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई. विमान में 194 यात्री सवार थे. 12 यात्रियों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी. इसके चलते उन्हें अस्पताल भेजा गया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!