सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने वालों में बस ड्राइवर का बेटा भी शामिल

Bus driver's son among 25 from K'taka cleared UPSC exams (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

बेंगलुरु | यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले कर्नाटक के 25 युवक-युवतियों में बस ड्राइवर का बेटा भी शामिल है. राज्य परिवहन कंपनी से जुड़े बस ड्राइवर के बेटे सिद्दालिंगप्पा के. पूजार ने सिविल सेवा परीक्षा, 2022 में 589वीं रैंक हासिल की है.

धारवाड़ के पास अन्निगेरी शहर के रहने वाले सिद्दालिंगप्पा गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने कन्नड़ माध्यम से परीक्षा दी. उनकी मां शांतव्वा ने कहा कि उन्हें अपने बेटे के यूपीएससी परीक्षा देने के बारे में जानकारी नहीं थी.

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता था कि उसने यूपीएससी की परीक्षा दी है पर मुझे गर्व है कि वह बेहद मुश्किल परीक्षा पास कर गया और उसने धारवाड़ जिले को गौरवान्वित किया है.”

सिद्दालिंगप्पा के बस ड्राइवर पिता ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि वह नौकरी करने के साथ-साथ इतनी अच्छी तरह से पढ़ाई भी कर रहा है. पैसे की कमी के कारण हम उसकी मदद नहीं कर पाए. इसके बावजूद उसने यह उपलब्धि हासिल कर ली. मुझे बेटे पर गर्व है. मैं परिवहन निगम की बस चलाता हूं और इसकी मां खेत में काम करती है.”

सिद्दालिंगप्पा ने बीई (इलेक्ट्रॉनिक्स) की पढ़ाई की है और वह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करता है. उसकी शादी पिछले साल हुई थी.

विजयपुरा के यालागोरेशा अर्जुन नायक ने 809वीं रैंक हासिल की है. वह मुद्देबिहाल तालुक में सरौरा के पास टांडा के रहने वाला है. उसके दिवंगत पिता एलआईसी एजेंट के रूप में काम करते थे और मां गृहिणी हैं. उसके दो भाई, तीन बहनें हैं.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!