फोटो क्लिक कराते समय शख्स ने अहाना कुमरा को टच किया तो वो भड़क गई, बोली – “डोंट टच मी”, VIDEO

Ahana Kumra (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

मुंबई | ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’, ‘इनसाइड एज’ और ‘रंगबाज’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री अहाना कुमरा हाल में में एक फैन पर भड़क गई.

दरअसल हुआ यह कि अहाना कुमरा एक इवेंट में पहुंची थी. वहां एक फैन सेल्फी लेते वक्त उन्हें पीछे से टच करता है. इस बात पर अहाना नाराज हो जाती है. वो तुरंत मुड़ती है और उस शख्स से कहती है, “मुझे टच मत करो!”

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस व्यक्ति के व्यवहार के खिलाफ कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का समर्थन किया है.

अहाना के फैन्स भी उस शख्स से नाराज नजर आए. उनमें से ज्यादातर ने कमेंट किया कि एक्ट्रेस ने सही किया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!