बाहुबली नेता और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी का निधन
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद संभल चुके और राजनीति के बाहुबली नेता पंडित हरिशंकर तिवारी का निधन हो गया है. वो 86 वर्ष के थे.
मंगलवार शाम को अपने आवास (गोरखपुर में) पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की जानकारी मिलते ही उनके घर पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो लम्बे समय से बीमार चल रहे थे.
बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार से पहले उनका शव दर्शनार्थ हाता परिसर में रखा जाएगा.
वो कुल 6 बार विधायक बने. वो पांच बार कैबिनेट मंत्री रहे. सूबे में किसी की भी राजनीतिक दल की सरकार आई उसने उन्हें अपने कैबिनेट में जगह दी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
