आर्यन खान को छोड़ने के बदले शाहरुख से मांगी 25 करोड़ रिश्वत, समीर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Sameer Wankhede 1

समीर वानखेड़े (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले दिनों नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई जोन के पूर्व प्रमुख समीर वानखेड़े और चार अन्य पर आर्यन खान मामले में केस दर्ज करने के बाद विभिन्न राज्यों के 29 स्थानों पर छापेमारी की जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज उसके हाथ लगे हैं.

वानखेड़े और अन्य चार पर शाहरुख खान के परिवार से क्रूज-पर-ड्रग्स मामले में उनके बेटे आर्यन खान को बचाने के लिए 25 करोड़ रुपये मांगने का आरोप है.

सीबीआई के एक शीर्ष सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि कॉर्डेलिया क्रूज (जहाज) पर रेड के दौरान वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी के अधिकारियों ने क्रूज पर यात्रा कर रहे व्यक्तियों को कथित तौर पर धमकी दी थी और आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ रुपये की मांग की थी.

सूत्र ने कहा कि वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार और अन्य अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सूत्र ने कहा, “25 करोड़ रुपये में से खान परिवार ने एनसीबी अधिकारियों को 50 लाख रुपये का भुगतान किया था. खान परिवार ने दावा किया है कि उन्होंने आर्यन को बचाने के लिए 50 लाख रुपये का भुगतान किया था.”

जब आईएएनएस ने इस मामले पर वानखेड़े से संपर्क करने की कोशिश की तो वह उपलब्ध नहीं थे.

सीबीआई – मुंबई, दिल्ली, रांची (झारखंड) और कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 29 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!