ATS कर रही है UP में PFI के 30 ठिकानों पर छापेमारी

Arrest IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

लखनऊ | यूपी पुलिस का आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस/ATS) प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई/PFI) के सदस्यों के राज्य भर में 30 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है.

मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, आजमगढ़, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ समेत कुछ अन्य शहरों में छापेमारी चल रही है.

रिहाई मंच के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शोएब से लखनऊ में और बहराइच में नजम कमर से ATS पूछताछ कर रही हैं. पीएफआई के संदिग्ध अब्दुल खालिक को भी हिरासत में लिया गया है.

परवेज अहमद और रईस अहमद को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है.

एटीएस के अनुसार, अब तक पीएफआई के 21 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है और 70 लोगों से पूछताछ की जा रही है.

आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!