अतीक अहमद के बेटों – उमर और अली के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने दर्ज की FIR
उमर अहमद (बाए) और अली अहमद (दाए)
अतीक अहमद के बेटों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है. दरअसल, अतीक के बेटे – अली और उमर के खिलाफ पुलिस ने रंगदारी और अपहरण का मामला दर्ज किया है. यह FIR बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में दर्ज करवाई है.
पुलिस ने इस मामले में 6 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज की है. इसमें अली और उमर का नाम भी है. आरोप है कि बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम से 5 करोड़ की रंगदारी गई थी.
इसी को लेकर, मोहम्मद मुस्लिम ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. FIR में अतीक के बेटों के अलावा, आसाद कालिया, एहतेशाम करीम, मोहम्मद नुसरत और अजय का नाम भी शामिल है.
मोहम्मद मुस्लिम का आरोप है कि अतीक के बेटों समेत अन्य लोगों ने उससे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी. पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.
बता दे कि उमर अहमद लखनऊ जेल में और अली अहमद प्रयागराज की नैनी जेल में बंद है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
