अतीक अहमद के ऑफिस में मिले खून के धब्बे किसके? इंसान या जानवर के… FSL रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Ateek Ahmed ke office me mila khoon (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

प्रयागराज | बीते दिनों माफिया डॉन अतीक अहमद के चकिया स्थित (प्रयागराज) ऑफिस में खून के धब्बे मिले थे. ध्वस्त किये जा चुके इस ऑफिस में खून के धब्बे मिलने से सनसनी फैल गई थी. पर इसकी पुष्टि नहीं थी कि यह इंसान का खून था या किसी जानवर का. इसके बाद नमूने लेने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था. नमूनों की जांच की गई तो पता चला है कि वो इंसान का ही खून था.

इस बात को FSL की रिपोर्ट में अंकित किया गया है. यह रिपोर्ट बुधवार देर रात को पुलिस को सौंपी दी गई.

पुलिस सूत्रों ने कहा कि जांच से पता चला है कि ध्वस्त और परित्यक्त ऑफिस बिल्डिंग में नशेड़ियों का आना-जाना लगा रहता था.

इसके बाद पुलिस ने कुछ नशेड़ियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. उनसे गहनता से पूछताछ की गई. इनमें से कुछ नशेड़ियों के शरीर में चोटें है. जो खून अतीक के ऑफिस में मिला वो इन नशेड़ियों का हो सकता है. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!