छेड़छाड़ से बचने के लिए युवती ने तेज रफ्तार रेपिडो बाइक से लगाई छलांग, हाथ-पैर में आई चोट

Bengaluru Rapido driver arrested (1) (1)
The Hindi Post

बेंगलुरु | छेड़छाड़ से बचने के लिए एक युवती ने अपनी जान दांव पर लगा दी. वो चलती रैपिडो बाइक (बाइक टैक्सी) से कूद गई. बेंगलुरु पुलिस ने ये जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार, यह घटना 21 अप्रैल की देर रात येलहंका न्यू टाउन पुलिस थाना अंतर्गत हुई. रैपिडो बाइक टैक्सी चला रहा युवक आंध्र प्रदेश का रहने वाला हैं. उसका नाम दीपक राव हैं. पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया हैं.

पुलिस ने बताया कि महिला ने 21 अप्रैल को इंदिरानगर स्थित अपने एक दोस्त के यहां पहुंचने के लिए रात करीब 11 बजे रैपिडो बाइक बुक की थी. आरोपी दीपक ने ओटीपी के बहाने युवती का मोबाइल ले लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा.

वह युवती को अलग-अलग रास्तों पर ले गया. इंदिरानगर के बजाय वो डोड्डाबल्लापुर रोड की ओर बढ़ गया. महिला ने जब ऐसा करने का कारण पूछा तो वह तेज स्पीड से बाइक चलाने लगा.

इससे युवती डर गई और उसने साहस दिखते हुए येलहंका के पास नगेनहल्ली में बीएमएस कॉलेज के पास बाइक से छलांग लगा दी. कॉलेज गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े. यह देख आरोपी मौके से फरार हो गया.

महिला के हाथ और पैर में चोटें आई हैं. चूंकि उसने हेलमेट पहना हुआ था, इसलिए वह बाल-बाल बच गई और उसे सिर और चेहरे पर कोई गंभीर चोट नहीं आई हैं. इसके बाद पीड़िता ने बचाने आए सुरक्षाकर्मियों से उनका मोबाइल लेकर घटना के बारे में अपने परिवार और दोस्तों को सूचित किया.

बाद में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के दौरान आरोपी शराब के नशे में था.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!