अतीक-अशरफ अहमद के शवों को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया

Ateek Ahmed And Ashraf (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

अतीक अहमद और अशरफ के शवों को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफना दिया गया हैं. दोनों के जनाजे में अतीक के दो नाबालिग बेटे और अशरफ की बेटियों के अलावा करीबी रिश्तेदार शामिल हुए.

इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था थी. पुलिस और RAF कब्रिस्तान में मौजूद थी. अतीक और अशरफ के परिवार के लोगों को ही जनाजे में शामिल होने का मौका दिया गया.

पुलिस ने ID देख कर ही लोगों को कब्रिस्तान के अंदर दाखिल होने की इजाजत दी. इस दौरान, पुलिस से स्थानीय लोगों की थोड़ी बहुत बहस भी हुई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!