अतीक-अशरफ अहमद की हत्या पर बोले UP के मंत्री – “यह आसमानी फैसला, सबको स्वीकार करना चाहिए”

Suresh Khanna (1) (1)

फाइल फोटो

The Hindi Post

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश खन्ना की प्रतिक्रिया सामने आई हैं. खन्ना ने इससे आसमानी फैसला बताया हैं और कहा हैं कि सभी को इसको स्वीकार करना चाहिए.

उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा, “देखिए जब जुल्म की इंतहा होती हैं या जब अपराध की पराकाष्ठा होती हैं तो कुछ फैसले आसमान से होते हैं और मैं समझता हूं कि ये कुदरत का फैसला हैं और इसमें किसी भी कॉमेंट की आवश्यकता नहीं हैं. बाकी जब पूरी परिस्थिति सामने आएगी तब हम बोलेंगे. लेकिन जितना हमको जानकारी मिली और जो कुछ मैंने TV पर देखा हैं उस पर हम इतना ही कह सकते है कि यह एक आसमानी फैसला हैं. लगातार जब जुल्म बढ़ता हैं तो कुदरत भी सक्रिय हो जाती हैं और वो अपने तरह से फैसला करती हैं. इसलिए मैं यह समझता हूं कि ये एक आसमानी फैसला हैं और सभी को यह आसमानी फैसला स्वीकार कर लेना चाहिए.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!