कार्यालय में बैठे भाजपा नेता को बदमाशों ने गोलियों से भूना, मौत

BJP leader killed (1) (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता की दिल्ली के द्वारका में हत्या कर दी गई हैं. यह वारदात शुक्रवार शाम को हुई.

मृतक की पहचान नजफगढ़ क्षेत्र के भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र मटियाला के रूप में हुई है.

सुरेंद्र कुमार द्वारका स्थित अपने कार्यालय में बैठे हुए थे जब बाइक सवार हमलावरों ने शुक्रवार शाम को गोलियों से भून डाला.

पुलिस के मुताबिक घटना बिंदापुर थाना क्षेत्र की है.

द्वारका के डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने कहा कि घटना के समय सुरेंद्र कुमार अपने कार्यालय में बैठे हुए थे. आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कुमार को बदमाशों ने क्यों मारा. उन्होंने कहा कि हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, पुलिस टीमें अपराधियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!