उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने अतीक अहमद की 14 दिन की रिमांड मांगी, कोर्ट के बाहर हंगामा

Ateek Ahmed (1)
The Hindi Post

माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत (CJM कोर्ट) में पेश किया गया हैं. उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक और अशरफ को कोर्ट के सामने हाजिर किया गया हैं. कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हैं.

पुलिस ने कोर्ट से अतीक को 14 दिनों के लिए हिरासत में देने का अनुरोध किया है. हिरासत मिलने के बाद पुलिस अतीक और अशरफ से पूछताछ करेगी. फिलहाल मामले की सुनवाई जारी हैं.

अतीक को गुरुवार को सुनवाई के लिए लाएं जाने के दौरान वकीलों ने हंगामा किया. सीजेएम कोर्ट में वकीलों ने अतीक का नाम लेकर उसे गलियां दी.

यह 15 दिनों में दूसरी बार हैं जब अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश के नैनी सेंट्रल जेल लाया गया हैं. बुधवार शाम को अतीक को लेकर यूपी पुलिस नैनी जेल पहुंची थी. विलंब की वजह से बुधवार को उसे अदालत में पेश नहीं किया जा सका था.

इसलिए उसे और उसके भाई को आज अदालत में पेश किया गया हैं. इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही हैं.

और जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!