बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 की मौत, एरिया को किया गया सील

Gun close-up-gunman-dark-background

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो क्रेडिट: फ्रीपिक)

The Hindi Post

चंडीगढ़ | बठिंडा मिलिट्री स्टेशन (पंजाब) के अंदर बुधवार तड़के फायरिंग की घटना में चार लोगों की मौत हो गई. सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी.

जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) दक्षिण पश्चिम कमान ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की हैं. बताया जा रहा है कि घटना स्टेशन के अंदर बुधवार सुबह 4.35 बजे हुई.

सेना ने एक बयान में कहा, “बठिंडा सैन्य स्टेशन के अंदर सुबह करीब 4.35 बजे गोलीबारी की सूचना मिली. मिल्रिटी स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट कर दिया गया है. इलाके को घेर के सील कर दिया गया है. तलाशी अभियान जारी है. गोलीबारी में चार लोगों की मौत की सूचना मिली है. आगे के विवरण का पता लगाया जा रहा है.”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!