उत्तराखंड की जेल में बंद 44 कैदी HIV पॉजिटिव, कहा से आया संक्रमण?
सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)
उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के जेल में बंद 44 कैदी HIV संक्रमित मिले है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 44 कैदियों में एक महिला कैदी भी HIV संक्रमित है.
इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के HIV संक्रमित होने से जेल प्रशासन में हड़कंप है. संक्रमित कैदियों का इलाज किया जा रहा है.
सबसे बड़ा सवाल यह है की इतनी बड़ी संख्या में कैदी HIV संक्रमित हुए कैसे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल प्रशासन इस विषय पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 44 संक्रमित कैदियों का इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है.
अभी यह स्पष्ट नहीं है की इतनी बड़ी संख्या में कैदी HIV पॉजिटिव हुए कैसे.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
