कराची में खाद्य वितरण केंद्र पर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत, कई घायल

Stampede in Pakistan (1)

Photo: Twitter@sirajnoorani

The Hindi Post

पाकिस्तानी के कराची में बड़ा हादसा हो गया हैं. यहां मुफ्त में राशन लेने के दौरान मची भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 11 लोग जान से हाथ धो बैठे. इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं.

एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, राशन वितरण केंद्र पर भगदड़ के कारण महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग बेहोश हो गए.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना कराची के सिंध इंडस्ट्रियल ट्रेडिंग एस्टेट इलाके में हुई. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आज की भगदड़ में मरने वालों में आठ महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं.

कराची पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पिछले सप्ताह इसी तरह की भगदड़ में चार बुजुर्गों की जान चली गई थी. वो भी आटा लेने ले लिए मुफ्त आटा वितरण केंद्र पहुंचे थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!