UP:15 साल की लड़की ने उतारा अपने माता-पिता को मौत के घाट, पुलिस ने किया घटना का खुलासा

Axe with which 15 year old girl killed her parents (1)

घटना का खुलासा करते एसएसपी श्लोक कुमार और नीचे को कुल्हाड़ी जिससे हत्या की गई (फोटो: बुलंदशहर पुलिस)

The Hindi Post

यूपी के बुलंदशहर से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 15-16 वर्षीय लड़की ने अपने माता-पिता की जान ले ली. दंपति की हत्या का खुलासा बुलंदशहर पुलिस ने किया. पुलिस ने कहा कि लड़की ने ही अपने माता पिता को मौत के घाट उतारा हैं. यह वारदात 14 मार्च को हुई थी. पति-पत्नी घर पर ही मृत मिले थे. पुलिस ने इस घटना का खुलासा मंगलवार को किया.

एसएसपी श्लोक कुमार ने मीडिया को बताया कि लड़की के माता-पिता उसको लड़कों से बातचीत करने पर टोकते थे. इसी कारण से इस 15 वर्षीय लड़की ने हत्या को अंजाम दे दिया.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की ने 20 नशे की गोलियां दोनों के खाने में मिला दी थी. यह खाना खा कर जब दोनों बेहोश हो गए तो उसने एक छोटी कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी.

हत्या करने के बाद वह घर को बाहर से ताला लगा के पड़ोस वाले घर से अपने घर के अंदर आकर सो गई. इसके बाद, सुबह उसने ही सबको बताया कि कुछ लोग घर में घुस आए थे, जिन्होंने माता-पिता को मार डाला. हत्या करने के बाद, उसने कुल्हाड़ी भूसे के ढेर में छिपा दी थी.

एसएसपी ने कहा कि हत्या करने में इस्तेमाल की गई, कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है. साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया. पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!