गोली लगने के बाद भी असद से भिड़ गए थे उमेश पाल, सामने आया नया CCTV वीडियो

Umesh Pal Murder Case New CCTV Footage (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से उमेश पाल (उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह थे) का एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

वीडियो में उमेश पाल को असद से लड़ते-भिड़ते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान, उमेश को पहले से ही गोली लगी होती है. असद उमेश पर गोली चला रहा होता है. असद, अतीक अहमद का बेटा है और फिलहाल फरार है.

असद को उमेश पाल के सिर में गोली मारने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है. संकरी गली के अंदर दोनों हाथापाई करते हुए भी नजर आते हैं.

फुटेज में दिख रहा है कि उमेश पास के एक घर में शरण लेने की कोशिश करता है.

वीडियो में एक लड़की भी नजर आ रही है जो पहले उमेश के करीब जाती है और फिर संकरी गली में पीछे की ओर भाग निकलती है. गोली चलने की आवाज से लड़की डर कर भागी होगी.

इस दौरान, अतीक अहमद का खास गुर्गा गुड्डू मुस्लिम उमेश के गनर राघवेंद्र पर बम फेंकता है.

उमेश पाल और उनके पुलिस सुरक्षा गार्ड संदीप निषाद की 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में (उमेश के घर के बाहर) गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उमेश के दूसरे गनर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!