फ्लाइट में शख्स ने पास बैठे यात्री पर किया पेशाब, नशे में था धुत

Plane Flight Depositphotos_8272439_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | अमेरिकन एयरलाइन्स (न्यूयॉर्क से दिल्ली) में यात्रा कर रहे एक यात्री पर अपने पास बैठे एक अन्य शख्स पर पेशाब करने का आरोप लगा है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) देवेश कुमार महला ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं.

ऐसा बताया जा रहा है कि घटना के समय यात्री शराब के नशे में था.

यह घटना कथित तौर पर फ्लाइट नंबर एए292 में हुई. यह फ्लाइट शुक्रवार को न्यूयॉर्क से उड़ी और शनिवार रात 10 बजकर 12 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर लैंड हुई.

डीसीपी ने कहा, “हमें अमेरिकी एयरलाइन्स के एक यात्री आर्य वोहरा के खिलाफ शिकायत मिली है. आरोपी अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है और दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में रहता है. हम आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, जब आर्य वोहरा ने पेशाब किया तो वो सो रहा था. एयरलाइन्स ने मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. मामले में आगे की जांच जारी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!