नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने कहा, “उन्होंने हमें घर से निकाला.. मेरे पास में सिर्फ 81 रूपए है”, वीडियो में अभिनेता की बेटी रोती हुई दिखी

Nawazuddin Siddiqui and Wife
The Hindi Post

मुंबई | बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने शुक्रवार को दावा किया कि अभिनेता (नवाज़ुद्दीन) ने उन्हें और उनके दो नाबालिग बच्चों को आधी रात को घर से निकाल दिया.

आलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने बच्चों – बेटी शोरा और बेटे यानि के साथ अंधेरे में एक बंगले के बाहर खड़ी दिख रही हैं. इस दौरान शोरा सड़क पर खड़ी रो रही है.

आलिया ने विस्तृत वीडियो पोस्ट में कहा, यह नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वास्तविकता है जिसने अपने मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा.

उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के साथ वर्सोवा पुलिस स्टेशन जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन जब वे वापस लौटी तो (उनके पति के) सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया.

उन्होंने वीडियो में आगे कहा कि उनके पास केवल 81 रुपए ही बचे थे. इस दौरान उनके कुछ रिश्तेदार आए और उन्हें लेकर गए.

10 दिन पहले आलिया ने अपने पति नवाज़ुद्दीन पर रेप का आरोप लगाया था और इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!