कौन हैं कर्नाटक के बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा जिनका बेटा रिश्वत लेते पकड़ा गया?

Madal Virupakshappa BJP MLA Karnataka (1)

(Image Credit: facebook/madal.virupakshappa)

The Hindi Post

कर्नाटक के बीजेपी विधायक – मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को गुरुवार को 40 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था.

लोकायुक्त पुलिस ने विधायक के कार्यालय से दो करोड़ और प्रशांत के घर से छह करोड़ रुपये बरामद किए है. यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई.

मदल विरुपाक्षप्पा दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से विधायक हैं. वह कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के चेयरमैन भी थे. इस प्रकरण के बाद, उन्होंने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है.

कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड, मैसूर के प्रसिद्ध सैंडल साबुन बनाती है.

वही प्रशांत, बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) में चीफ अकाउंटेंट के तौर पर काम करते है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!