CM योगी के बयान “सपा ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट नहीं.. वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया जरूर दिया था” पर अखिलेश ने किया पलटवार

Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav (1) (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में कहा, “यह सच है कि आप (सपा) वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट तो नहीं दे पाए लेकिन वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया ज़रूर दिया था।” उन्होंने कहा, “कोई ज़िला ऐसा नहीं था जिसमें एक माफिया न हो?… कहीं भू-माफिया, कहीं वन माफिया, कहीं मवेशी माफिया थे. यह बात हर शख्स जानता है.”

इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “ख़ुद पर लगे केसों में ख़ुद को ‘माफ़’ करने वाले मतलब माफियाँ देने वाले ‘माफ़िया’ की बात न करें.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!