शाहरुख खान की पत्नी गौरी के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुई FIR

Gauri Khan (1)

गौरी खान (फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

लखनऊ | बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. गौरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मुंबई के रहने वाले जसवंत शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी. शाह ने आरोप लगाया कि जिस कंपनी की गौरी ब्रांड एंबेसडर हैं, वह कंपनी 86 लाख रुपये लेने के बावजूद फ्लैट का कब्जा देने में विफल रही.

शिकायतकर्ता का आरोप है कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में तुलसियानी गोल्फ व्यू स्थित फ्लैट किसी और को दे दिया गया.

गौरी के अलावा, तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक, अनिल कुमार तुलसियानी और इसके निदेशक महेश तुलसियानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है.

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने ब्रांड एंबेसडर गौरी खान से प्रभावित होकर फ्लैट खरीदा था.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!