AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के समधी ने किया सुसाइड, खुद को मारी गोली

Dr Mazaruddin (1) (1)
The Hindi Post

हैदराबाद | हैदराबाद के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन – डॉक्टर मजहरुद्दीन अली खान, सोमवार को अपने घर पर मृत्य पाए गए. पुलिस ने कहा कि डॉक्टर मजहरुद्दीन ने सोमवार को अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. इससे उनकी जान चली गई.

60 वर्षीय खान ने बंजारा हिल्स (हैदराबाद) स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारी. उन्हें जुबली हिल्स के अपोलो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

खान ओवैसी अस्पताल के अधीक्षक थे और एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की बेटी के ससुर थे.

डॉक्टर खान के सिर में दाहिनी ओर गोली लगी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

पुलिस उपायुक्त जोएल डेविस ने कहा कि संपत्ति और पारिवारिक विवादों के कारण खान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि डॉक्टर खान के पास बंदूक का लाइसेंस था और इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उन्होंने खुदकुशी के लिए लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया था?”

माना जा रहा है कि डॉक्टर खान ने अस्पताल लाए जाने से चार घंटे पहले खुद को गोली मार ली थी. वह अपना फोन नहीं उठा रहे थे. इसके कारण उनके घर पर कुछ रिश्तेदार पहुंचे. तब इस घटना के बारे में पता चला. पुलिस ने बताया कि डॉक्टर खान घर पर अकेले जब उन्होंने अपने को गोली मारी.

खान काफी सालों से ओवैसी अस्पताल से जुड़े हुए थे. उनके बेटे डॉक्टर आबिद अली खान ने असदुद्दीन ओवैसी की दूसरी बेटी से साल 2020 में शादी की थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!