डांस करते हुए जमीन पर गिरा 19 साल का युवक, हो गई मौत, VIDEO

19 year old youth dies of heart attack in Telangana
The Hindi Post

हैदराबाद | अपने रिश्तेदार की शादी में डांस करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. यह घटना शनिवार रात को तेलंगाना में हुई.

महाराष्ट्र का मूल निवासी, मुट्यम, हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निर्मल जिले के पारडी गांव में एक रिश्तेदार की शादी के रिसेप्शन में नाच रहा था. नाचते-नाचते वो गिर पड़ा.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में, युवक जश्न के मूड में नजर आ रहा है और मेहमानों की मौजूदगी में अपने पसंदीदा गाने पर डांस कर रहा है. डांस करते-करते वह अचानक गिर पड़ा. जिस तरह से वो गिरता है उससे पहले तो लोग समझ ही नहीं पाते कि क्या हुआ. उन्होंने सोचा होगा यह डांस के का हिस्सा होगा.

युवक के रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टरों को ऐसा अंदेशा है कि युवक को दिल का दौरा पड़ा होगा.

तेलंगाना में चार दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है. 22 फरवरी को हैदराबाद के एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान 24 वर्षीय एक पुलिस कॉन्स्टेबल की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!