जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कश्मीरी पंडित समुदाय के एक व्यक्ति की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक नागरिक की हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक की पहचान अचन गांव के काशीनाथ पंडित के बेटे संजय पंडित के रूप में की है.
संजय को आतंकवादियों ने उनके गांव में ही गोली मारी. इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी जान चली गई. उनको बचाया नहीं जा सका.
संजय एक बैंक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे.
पुलिस ने कहा, इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
