जिम में वर्कआउट कर रहे 24-वर्षीय कांस्टेबल की कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत
Photo: Social Media
हैदराबाद से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 24 वर्षीय पुलिसकर्मी की जिम में वर्कआउट करने के दौरान अचानक गिर जाने से मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस कांस्टेबल पहले जमीन पर गिर जाते है और फिर उठ नहीं पाते. उनका निधन हो जाता है.
मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है. विशाल आसिफ नगर पुलिस स्टेशन में तैनात थे. वो जिम में वर्कआउट कर रहे थे जब अचानक गिर पड़े और उनकी जान चली गई. उनकी मौत कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से हुई.
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज (जिम में लगे CCTV में घटना हुई कैद) भी सामने आया है. फुटेज में देखा जा सकता है कि विशाल जिम में पुश-अप कर रहे है. पुश-अप करके जैसे ही वो खड़े होते है अपने को संभाल नहीं पाते है. वो गिर जाते है. उनके आसपास मौजूद लोग उन्हें उठाने की कोशिश करते है. विशाल को तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है. अस्पताल में डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर देते है.
Vishal, 24 YO Constable working in Asif Nagar PS suffered #CardiacArrest during workout in a gym in #Hyderabad and breathed his last. So so sad, heart attacks at very young age.
(CCTV Footage) pic.twitter.com/urXMosarpl— Nellutla Kavitha (@iamKavithaRao) February 24, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुखद घटना 23 फरवरी को रात 8 बजे हुई.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
