रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: पति और सास की हत्या कर महिला ने शव के टुकड़े फ्रिज में रखे, बॉडी पार्ट्स को खाई में फेंका

Assam murder case (1)

हत्यारोपी महिला (फोटो: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

गुवाहाटी | गुवाहाटी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने पति और सास की कथित तौर पर हत्या करके उनके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. इसके बाद, इन टुकड़ो को फ्रिज में छुपा दिया. क्योंकि महिला को सही मौका नहीं मिला इसलिए उसने इन टुकड़ो को कुछ दिन फ्रिज में ही छुपा कर रखा. इसके बाद, उसने शव के इन टुकड़ो को नदी में फेंक दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

यह घटना सात महीने पहले शहर के नूनमती इलाके में हुई थी. इस खौफनाक घटना का खुलासा सोमवार को हुआ. जानकारी के अनुसार, महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला वंदना कलिता के विवाहेतर संबंध थे.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, “आरोपी महिला जिसका नाम बंदना कलिता है ने कबूल किया कि उसने 17 अगस्त, 2022 को अपने दो दोस्तों की मदद से अपने पति अमरज्योति डे और सास शंकरी डे की हत्या कर दी थी.”

अधिकारी ने कहा, “दोनों हत्याओं को अंजाम देने के बाद, कलिता ने मृतकों के शवों को एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया और घर छोड़ कर चली गई. वह चार दिन बाद – 21 अगस्त को घर लौटी और शरीर के टुकड़ों को मेघालय की डावकी नदी में फेंक दिया. यह जगह गुवाहाटी से कम से कम 200 किमी की दूरी पर है.”

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बंदना कलिता के पड़ोसियों ने पुष्टि की कि उन्होंने उसे घर की छत पर फर्नीचर जलाते हुए देखा था.

कलिता के दो दोस्तों, अरूप डेका और धनजीत डेका को हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है.

असम का यह मामला पिछले साल दिल्ली में श्रद्धा वालकर की उसके बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला द्वारा की गई हत्या के समान है. श्रद्धा के शव के भी टुकड़े करके फ्रिज में छुपा दिए गए थे.

अभी हाल ही में, एक अन्य घटना में निक्की यादव नाम की युवती की उसके ही पार्टनर साहिल गहलोत ने कथित तौर पर हत्या करके शव को ढाबे में एक फ्रिज के अंदर छुपा कर रख दिया गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!