टीवी कॉन्क्लेव में स्वामी प्रसाद मौर्य और महंत राजू दास में भिड़ंत

Swami Prasad (1)
The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास के बीच बुधवार को लखनऊ के एक पांच सितारा होटल की लॉबी में भिड़ंत हो गई. दोनों एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वहां आए थे.

दोनों के बीच हुई गरमा-गरम बहस हाथापाई में बदल गई. दोनों को अलग करने के लिए सुरक्षाकर्मी भाग कर पहुंचे.

महंत राजू दास ने रामचरित मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के सिर पर इनाम की घोषणा की थी. महंत के अनुसार, स्वामी प्रसाद ने रामचरित मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

महंत ने बाद में दावा किया कि सपा नेता के समर्थकों ने उन पर हमला किया और कहा कि वह मौर्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे.

खबर लिखते समय मौर्य टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!