वंदे भारत में यात्री को परोसे गए धूल भरे ‘कॉर्नफ्लेक्स’
Photo: Twitter@vireshnarkar
नई दिल्ली | वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री को कथित तौर पर धूल भरे कॉर्नफ्लेक्स परोसे दिए गए. ऐसे कॉर्नफ्लेक्स परोसे जाने के बाद, यात्री ने रेलवे को तीन सुझाव दिए है.
मुंबई-शिर्डी वन्दे भारत एक्सप्रेस के लॉन्च के दो दिन बाद यानि 12 फरवरी को इसी ट्रेन में सफर कर रहे वीरेश नारकर ने ट्रेन केटरिंग स्टाफ द्वारा धूल भरे कॉर्नफ्लेक्स परोसे जाने की शिकायत की है.
देश की प्रीमियम ट्रेनों की यूएसपी – टॉप क्लास सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर गुणवत्ता का खाना परोसा जाना भी माना जाता है लेकिन यात्री की इस शिकायत ने रेलवे की कमी को उजागर कर दिया. सामान्य ट्रेनों में रेलवे के खाने की अक्सर यात्री शिकायत करते हैं, लेकिन प्रीमियम क्लास की ट्रेनों में ऐसा देखने को नहीं मिलता.
वीरेश ने न केवल शिकायत की, साथ ही के साथ रेलवे को कुछ सुझाव भी दिए. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “एक्जीक्यूटिव क्लास में एक सीट के लिए एक्स्ट्रा भुगतान किया है. यात्री के मुताबिक, एक्जीक्यूटिव क्लास ट्रेन के बीच में लगी होती है. इसलिए अन्य वर्ग के लोग लगातार उसमें से होकर आते-जाते हैं. इसलिए अधिक भुगतान करने के बाद भी कोई प्राइवेसी नहीं होती है. इसलिए एक्जीक्यूटिव क्लास को इंजन के पास आगे या पीछे लगाया जाना चाहिए.”
साथ ही वीरेश ने सुझाव दिया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के फर्श कालीन से ढके होते हैं. इन्हें वैक्यूम क्लीनर से साफ करने की जरूरत है. इसलिए फर्श पर झाडू लगाने के पारंपरिक तरीके के बजाय डायसन वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
2) Since the flooring is carpet now, Dyson Vacuum cleaners should be provided instead of traditional method of sweeping the floor. @Central_Railway @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw @GM_CRly
Also the food quality can be improved, no1 prefers dusty cornflakes in India. pic.twitter.com/60BbrMmwuq— Viresh Narkar (@vireshnarkar) February 12, 2023
इसके साथ ही नारकर ने प्रीमियम ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने को लेकर भी समस्या बताई है. वीरेश ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है. डस्टी (धूल से भरे) कॉर्नफ्लेक्स कोई नहीं खा सकता.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस
