मेरठ: नशे में धुत ट्रक चालक कार को कई किलोमीटर तक घसीटता रहा, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

Meerut Collage (1) (1)
The Hindi Post

यूपी के मेरठ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रक एक कार को घसीटता ले जा रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि ट्रक ड्राइवर ने कार को इसी तरह से कई किलोमीटर तक घसीटा.

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था. घटना के बाद, उसने भागने की कोशिश की हालांकि, पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

इस घटना का वीडियो कई लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रक तेज गति से चल रहा है और उसके आगे एक कार फंसी है जिसको वो घसीट कर अपने साथ लेता जा रहा है.

मेरठ पुलिस ने इस वीडियो को संज्ञान में लिया है और जवाब दिया है कि थाना परतापुर पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मेरठ पुलिस ने अपने बयान में कहां, “इस प्रकारण में कैंटर चालक के विरुद्ध थाना परतापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है. उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के समय कार के अंदर कोई व्यक्ति सवार नही था जिसकी वजह से किसी को चोट नहीं आई है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!