जया बच्चन ने संसद में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को दिखाई उंगली

Jaya Bachchan points finger at Vice President (1) (1)
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राज्य सभा की कार्यवाही चलते हुए देखी जा सकती है. वीडियो में राज्य सभा सांसद जया बच्चन नजर आ रही है जो काफी गुस्से में है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जया बच्चन गुस्से में सदन में चेयर की ओर ऊँगली कर रही है. साथ ही वो कुछ कह भी रही है.

राज्यसभा में उस वक्त (राज्यसभा के) चेयरमैन (सभापति) जगदीप धनखड़ मौजूद थे. उनको भी वीडियो में देखा जा सकता है. सभापति खड़े होकर सभी को अपनी सीट पर बैठने के लिए कह रहे है. इसी दौरान सामने से जाया बच्चन गुजर रही हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं.

सोशल मीडिया यूजर जाया बच्चन के इस व्यवहार के लिए उनको निशाने पर ले रहे है. उन्होंने कहां कि यह अक्खड़ और अहंकारी रवैया है और उनको ऐसा नहीं करना चाहिए था.

हालांकि, यह नहीं पता चला कि किस बात को लेकर, जाया बच्चन इतना नाराज थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!