MP: बीमार पिता को हाथ ठेले से अस्पताल लेकर पहुंचा 6 साल का बच्चा, वीडियो हुआ वायरल

Singrauli collage (1) (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें एक 6 साल के बच्चे को हाथ ठेले पर अपने बीमार पिता को सरकारी अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है.

यह मामला शनिवार को तब सामने आया जब स्थानीय लोगों ने एक लड़के और उसकी उसकी मां को ठेले में धक्का लगाते हुए देखा. इस दौरान, किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद वीडियो वायरल हो गया.

यह घटना सिंगरौली जिले के बलियारी कस्बे की है, जहां परिवार एक घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा, लेकिन वाहन आने में देरी के कारण लड़के को अपने पिता को हाथ ठेले से अस्पताल ले जाना पड़ा.

6 साल के इस बच्चे ने हाथ ठेले को तीन किलोमीटर तक धकेला. इस दौरान उसकी मां भी उसके साथ थी. लड़के की मां भी ठेले को दूसरी छोर से खींच रही थी.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने आने के बाद सिंगरौली जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार शाम को जांच के आदेश दे दिए.

सिंगरौली के अतिरिक्त कलेक्टर डी.पी. बर्मन ने प्रेस को बताया, “पता चला है कि एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीज को उसकी पत्नी और मासूम बेटा अस्पताल लेकर आए. मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सिविल सर्जन को एंबुलेंस की अनुपलब्धता के कारणों का पता लगाने का निर्देश दिए गए है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!