तुर्किये में आए विनाशकारी भूकंप में एक भारतीय नागरिक की भी मौत, मलबे के बीच मिले अवशेष

Earthquake in Turkey (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

भूकंप प्रभावित तुर्की के मालट्या में एक होटल के मलबे के नीचे से विजय कुमार नाम के भारतीय नागरिक का शव मिला है. विजय 6 फरवरी से लापता थे.

विजय व्यापारिक यात्रा पर तुर्की गए हुए थे. जब 6 फरवरी को तुर्की में 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था तब विजय कुमार वही थे.

विजय कुमार की मृत्यु की पुष्टि, तुर्की में इंडियन एम्बेसी ने की है.

, तुर्की में भारतीय दूतावास ने कहा, “उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है. हम उनके नश्वर अवशेषों को उनके परिवार तक जल्द से जल्द पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!