अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस करेगी देशव्यापी प्रदर्शन, पार्टी ने किया डेट का एलान

KC Venugopal IANS (1)

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल (फोटो: कमर सिबतैन/आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी ने जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक के कार्यालयों के बाहर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. यह विरोध प्रदर्शन अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर होगा. कांग्रेस पुरे देश में प्रदर्शन करेगी.

पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “सरकार प्रधानमंत्री के करीबी दोस्तों को लाभ पहुंचाने के लिए भारत के लोगों की गाढ़ी कमाई को खतरे में नहीं डाल सकती है.”

उन्होंने कहा कि एलआईसी ने अदानी समूह में 36,474.78 करोड़ रुपये का निवेश किया है जबकि भारतीय बैंकों ने (अडानी) समूह में लगभग 80,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

वे तब भी ऐसा करना (निवेश) जारी रखे हुए हैं जब स्टॉक में हेराफेरी, लेखा धोखाधड़ी और अन्य गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं (अडानी समूह पर). अब कांग्रेस ने तय किया हैं कि 6 फरवरी को इस मुद्दे पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन होगा.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी समूह को 100 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है.

कांग्रेस जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) जांच या भारत के मुख्य न्यायाधीश की देखरेख में अडानी प्रकरण में जांच की मांग कर रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!