मशहूर सिंगर कैलाश खेर पर शो के दौरान फेंकी गई बोतल

Kailash Kher (1)

Photo: Instagram/Kailash Kher

The Hindi Post

मशहूर गायक कैलाश खेर पर कर्नाटक के हम्पी में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान हमला किया गया. जानकारी के मुताबिक, कंसर्ट के दौरान खेर पर भीड़ में से किसी ने कथित तौर पर बोतल फ़ेंक दी. यह घटना रविवार को हुई.

घटना के तुरंत बाद, पुलिस हरकत में आ गई और खेर पर बोतल फेंकने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उनसे पूछताछ की गई हैं.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, खेर बाल-बाल बच गए. हालांकि उन्होंने अपनी परफॉरमेंस को रोका नहीं और गाना जारी रखा.

कर्नाटक के हम्पी में कैलाश खेर के कॉन्सर्ट में भारी भीड़ उमड़ी थी. हम्पी उत्सव में शामिल होने के लिए कैलाश खेर कर्नाटक के हम्पी शहर गए हुए थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!