मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, वायुसेना के दो विमान क्रैश
Image: Twitter@AnilKumarVerma
मध्य प्रदेश में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां वायुसेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, एक सुखोई-30 और एक मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए.
सूत्रों के अनुसार मुरैना और भरतपुर (राजस्थान) के सीमावर्ती इलाके में यह बड़ी दुर्घटना हुई. इस दौरान सुखोई-30 एमकेआई में दो पायलट थे, जबकि मिराज में एक पायलट था.
एक फाइटर जेट भरतपुर में और दूसरा मुरैना में गिरा.
सूत्रों ने कहा कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें ग्वालियर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जबकि तीसरे पायलट की मौजूदा लोकेशन पर वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर को भेजा गया है.
A Sukhoi-30 and Mirage 2000 aircraft have crashed near Morena, Madhya Pradesh. Details awaited. Search and rescue operations launched: Defence Sources pic.twitter.com/p1WhVtjZEZ
— ANI (@ANI) January 28, 2023
#WATCH | Wreckage seen. A Sukhoi-30 and Mirage 2000 aircraft crashed near Morena, Madhya Pradesh. Search and rescue operations launched. The two aircraft had taken off from the Gwalior air base where an exercise was going on. pic.twitter.com/xqCJ2autOe
— ANI (@ANI) January 28, 2023
दोनों विमानों ने नियमित बमबारी अभ्यास के लिए ग्वालियर वायु सेना स्टेशन से उड़ान भरी थी.
सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को वायुसेना प्रमुख ने इस घटना के बारे में जानकारी दी हैं.
More video-
Sukhoi-30 and Mirage 2000 had taken off from the #Gwalior air base in Madhya Pradesh
where an exercise was going on, they said.#Sukhoi #Mirage #Morena #crash #planecrash #BREAKING #BreakingNews #Breaking_News pic.twitter.com/Yha5C9m5aO— Anil Kumar Verma (@AnilKumarVerma_) January 28, 2023
More video-
From Morena plane crash.#Sukhoi #Mirage #Morena #crash #planecrash #BREAKING #BreakingNews #Breaking_News pic.twitter.com/04qraphpJy— Anil Kumar Verma (@AnilKumarVerma_) January 28, 2023
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे की जांच के लिए IAF ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन कर दिया हैं. इस जांच से यह पता किया जाएगा कि इतना बड़ा हादसा कैसे हुआ? क्या दोनों विमान आपस में टकरा गए थे या हादसे का कोई और कारण हैं?
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
