लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा जेल से रिहा

Ashish Mishra (2)
The Hindi Post

लखीमपुर खीरी (उप्र) | लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को शुक्रवार शाम जेल से रिहा कर दिया गया. आशीष की रिहाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें आठ सप्ताह की अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद हुई है.

आशीष को जेल के मुख्य गेट से बाहर लाने की जगह, पीछे के गेट से बाहर निकाला गया. इसके बाद उनको घर ले जाया गया.

जेल के मुख्य गेट पर मीडिया का जमावड़ा लगा था. जानकारी के अनुसार, इसी कारण से आशीष मिश्रा को पीछे के गेट से बाहर लाया गया.

परिवार के सदस्यों ने यह खुलासा करने से इनकार कर दिया कि आशीष एक सप्ताह के बाद कहां रहेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को जेल से रिहा होने के एक सप्ताह के भीतर उत्तर प्रदेश छोड़ने का निर्देश दिया है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!