कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल संग पदयात्रा में थे शामिल
File Photo
पंजाब के फिल्लौर में शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ.
वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उनकी दिल की धड़कन बढ़ गई.
संतोख सिंह को फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. खबर मिलते ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से निकल कर अस्पताल पहुंचे. यात्रा को दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है.
2019 में, संतोख सिंह जालंधर से 19,491 मतों के अंतर से दूसरी बार सांसद बने.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
