अंजलि मौत मामले में 11 पुलिसकर्मी निलंबित

Anjali Accident Case (1)
The Hindi Post

दिल्ली के अंजलि मौत मामले में 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. 31 दिसंबर की देर रात को एक कार ने अंजलि की स्कूटी को टक्कर मारने के बाद उसे कथित तौर पर 12 किलोमीटर तक घसीटा था. इस घटना में अंजलि की दर्दनाक मौत हो गई थी.

यह घटना दिल्ली के सुल्तानपुरी में घटी थी. कार सवार, टक्कर मारने के बाद, अंजलि को कंझावाला तक घसीट कर ले गए थे. इस घटना के बाद, सवाल यह खड़े हुए कि कार सवार युवक इतनी दूर तक अंजलि को घसीट ले गए और किसी पुलिसकर्मी की नजर इस कार पर नहीं पड़ी. इसलिए, इस घटना में पुलिस कर्मियों को दोषी माना जा रहा है.

इस रूट पर (जहां अंजलि को टक्कर मारी गई और जहां तक उसको घसीट कर ले जाया गया) तैनात 11 पुलिस कर्मियों को दोषी पाया गया है और उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!